औरैया, मार्च 30 -- अजीतमल, संवाददाता। सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे किसान यूनियन (टिकैत गुट) के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता हरी टोपी और हरा गमछा पहनकर कोतवाली पहुंच गए। उनके हाथों में बैग थे और वे विरोध प्रदर्शन दर्ज कराने की बात कह रहे थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह टिकैत की उड़ीसा में हुई गिरफ्तारी के विरोध में वे अपनी नाराजगी दर्ज कराने आए हैं। उन्होंने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि देश का किसान दिन-रात मेहनत कर लोगों का पेट भरता है, ऐसे में उनकी आवाज दबाना उचित नहीं है।सूचना पर कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने सभी को शांतिपूर्वक समझाते हुए उनकी बात सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल की समझाने के बाद सभी कार्यकर्ता शांत हो गए और बिना किसी हं...