औरैया में वायरल होने के चक्कर में बना 'बाहुबली', प्लास्टिक की पिस्टल और फरसे के साथ गिरफ्तार
औरैया, जुलाई 3 -- सोशल मीडिया पर रौब जमाने और वायरल होने की चाह एक युवक को थाने तक ले आई। प्लास्टिक की नकली पिस्टल और फरसे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक को अजीतमल पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने केवल वायरल होने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया था। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का पिस्टल और फरसा लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अजीतमल पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान हैदरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय ज्ञानचंद शुक्ला उर्फ भूरे पुत्र कृपा शंकर शुक्ला के रूप में हुई。
गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना अजीतमल पुलिस ने चपटा चौराहे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.