औरैया, मई 26 -- कंचौसी, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच कंचौसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शीतल पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्टेशन पर लगाया गया वाटर कूलर खराब होने के कारण ठंडे पानी की जगह गर्म पानी दे रहा है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन गर्म पानी पीना पड़ रहा है या फिर पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म हैं, जहां प्रतिदिन चार जोड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेनों समेत दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है। रोजाना सैकड़ों यात्री यहां से सफर करते हैं। गर्मी को देखते हुए इसी माह प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने स्टेशन निरीक्षण के दौरान वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर वाटर कूलर स्थापित कराया गया, लेकिन कुछ ही दिनों में वह खराब हो गया। यात्रियों का कहना है कि स्ट...