औरैया, मई 13 -- औरैया, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही पीबीआरपी अकादमी में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। विद्यालय परिसर दिनभर जश्न और उत्साह से गुलजार रहा। विद्यालय की मेधा सूची में मोहम्मद जैद नायब अली ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सौम्या जांगड़े ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रज्ञा ने 90.80 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंजरी तिवारी ने 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा और तान्या चौहान ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- औरैया में माही गुप्ता ने 96.40 ...