औरैया में मां के इलाज और परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ तले टूटा युवक, जहर खाकर दी जान
औरैया, जून 26 -- थाना क्षेत्र के गांव कन्हई का पुरवा में आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बोझ से परेशान एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसकी मां का दो दिन बाद ऑपरेशन होना था, लेकिन वह इलाज के लिए रुपये की व्यवस्था नहीं कर पा रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक का परिचय गांव कन्हई का पुरवा निवासी 21 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र राजेश कुमार दिल्ली की एक निजी कंपनी में करीब 10 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर कार्य करता था। परिवार के पास महज एक बीघा कृषि भूमि है। परिजनों के अनुसार, उसके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, जबकि मां बच्चेदानी में संक्रमण सहित अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। उनके दो ऑपरेशन पहले ही हो चुके थे और दो दिन बाद तीसरा एवं अंतिम ऑपरेशन प्रस्तावित था।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.