औरैया, मई 5 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना क्षेत्र के मठिन मोहल्ला निवासी सीमा देवी की मौत के मामले में आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद कई दिनों तक एफआईआर न होने से परेशान परिजनों को अब कुछ राहत मिली है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि 26 अप्रैल को सीमा देवी खेतों से गेहूं की बालियां बीनकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मृतका के बेटे विशाल राठौर ने आरोप लगाया था कि घटना के बाद वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा था, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी। इससे परिवार में भारी नाराजगी थी और वह न्याय के लिए भटकने को मजबूर था। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि थाने में मौजूद एक दरोगा ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया था, जिससे मामला और तूल पकड़ गया। वहीं पुलिस की ओर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.