औरैया में महिला प्रधान की पुत्रवधू की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम
औरैया, जून 20 -- बिधूना, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सरायं प्रथम गांव में एक महिला की अचानक मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सरायं प्रथम गांव निवासी अंजू पत्नी अमित कुमार की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार दिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।मृतका ग्राम पंचायत सरायं प्रथम की प्रधान श्रीमती पिंकी देवी की पुत्रवधू थीं। उनकी असामयिक मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे।परिजनों ने बीमारी के चलते मौत होने की बात कही है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.