औरैया, जनवरी 29 -- औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरोत्तमपुर में एक महिला को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। नरोत्तम पुर निवासी 25 वर्षीय आकांक्षा पत्नी रिंकू ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंच कर बताया कि उसकी सास जेठ जेठानी घर से निकल जाने की धमकी देते हुए लड़ाई झगड़े पर आमादा रहती है। गुरुवार को वह घर में बैठी थी तभी उक्त लोग गालियां देते हुए लाठी डंडा लेकर आए और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया पीड़िता ने बताया कि उसने पुलिस को घटना से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...