औरैया, अप्रैल 22 -- दिबियापुर, संवाददाता। गौतमबुद्धनगर से मजदूरी कर लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर जहर देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के हीरा का पुरवा निवासी दीपू (24) पुत्र कुंवर सिंह राजपूत को उसका ठेकेदार सोमवार देर रात घर छोड़ गया था। परिजनों के अनुसार घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे भाग्यनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पूरी रात इलाज चला, लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई।मौत यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे मजदूर का सात घंटे बाद मिला शव की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने ठेकेदार पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.