औरैया, फरवरी 6 -- रुरुगंज, संवाददाता। गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत में पड़कर तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। हर हाथ में मोबाइल और तेज़ इंटरनेट की आसान उपलब्धता ने जहां दुनिया को जोड़ दिया है, वहीं बच्चों को एक खतरनाक डिजिटल जाल में भी धकेल दिया है। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज चौकी अंतर्गत बिजौरा गांव निवासी एक किशोर ने 27 दिसंबर 2023 को ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हार जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। किशोर घर से रुरुगंज एटीएम से पैसे निकालने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू कर गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। रात करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली-हाबड़ा रेल मार्ग पर चडरऊआ फाटक से पाता स्टेशन की ओर एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंट्रोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.