औरैया, मई 28 -- औरैया, संवाददाता। भीषण गर्मी से जूझ रहे जनपद में मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल रहे। इसी बीच सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम विभाग की सूचना के आधार पर अपर जिलाधिकारी ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- आज से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्टमौसम विभाग की चेतावनी जारी अलर्ट के अनुसार औरैया समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज तूफान, आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है। हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा और कुछ स्थानों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की स...