औरैया में बेटे को जन्म देने के दो दिन बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
औरैया, जून 19 -- औरैया, संवाददाता। जिला अस्पताल में बेटे को जन्म देने के दो दिन बाद एक प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ऊमरसाना निवासी 25 वर्षीय रुचि पत्नी अखिलेश को 17 जून को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ थे तथा गुरुवार देर रात तक रुचि की स्थिति सामान्य बनी हुई थी। यह भी पढ़ें- मां हॉस्पीटल में नवजात शिशु की मौत, लापरवाही का आरोप परिजनों का आरोप परिजनों का आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.