औरैया में बुजुर्ग महिला हत्याकांड में करीबी पर शक, बिना जबरन घुसे वारदात की आशंका थीं
औरैया, मई 28 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के सूरजपुर मोहल्ले में बुजुर्ग महिला संतोष कुमारी की हत्या के मामले में जांच अब करीबी और परिचित लोगों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। पुलिस को जांच के दौरान घर में जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले हैं। वहीं रसोई में छानी हुई चाय और कुछ जरूरी दस्तावेज भी मिले हैं, जिससे पुलिस मान रही है कि वारदात को किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति ने अंजाम दिया हो सकता है। मोहल्ला सूरजपुर निवासी 70 वर्षीय संतोष कुमारी पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश घर में अकेली रहती थीं। मंगलवार से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। मध्यप्रदेश के विदिशा में रह रहे परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद पड़ोसियों को जानकारी करने के लिए कहा गया। बुधवार देर रात पड़ोसियों ने छत के रास्ते अंदर झांककर देखा तो महिला का खून से लथप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.