औरैया में बालक को पीटने में दंपती के खिलाफ प्राथमिकी
औरैया, मई 30 -- अयाना। थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी गीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 23 मई की शाम पांच बजे उनका बेटा अनमोल (12) अपने दोस्तों के साथ गांव में क्रिकेट खेल रहा था। खेलने के दौरान उसकी एक बच्चे से कहासुनी हो गई थी। इसपर बच्चे की मां सुषमा, पिता श्रीकृष्ण ने बेटे के साथ शहतूत के डंडे से मारपीट कर धमकाया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.