औरैया, मार्च 18 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में ऐरवाकटरा-बिधूना मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार जम्हौली निवासी गौरव पुत्र लक्ष्मीनारायण मंगलवार देर शाम बाइक से ऐरवाकटरा से बिधूना की ओर आ रहा था। जैसे ही वह ग्राम रठगांव के पास पहुंचा, अचानक बाइक असंतुलित हो गई और सड़क पार कर रहे प्रताप पुत्र गंगाराम निवासी रठगांव को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान प्रताप की मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ह...