औरैया में बाइक की टक्कर से महिला घायल, झंडा चढ़ाने जा रही थी
औरैया, मार्च 27 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। हादसा शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिलीपपुर निवासी 40 वर्षीय विनिता देवी गांव के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला के पैर में गंभीर चोट आई। बताया गया कि महिला लक्ष्मणपुर गांव में आयोजित झंडा चढ़ाने के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर गौरव ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.