औरैया में बबाइन पुलिस चौकी भवन का भूमि पूजन, 93 लाख से बनेगा नया भवन
औरैया, जून 15 -- थाना क्षेत्र के बबाइन गांव में प्रस्तावित पुलिस चौकी के नए भवन का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज कुमार गंगवार, थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर चौकी भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 93 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस चौकी भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन बनने से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और प्रभावी होगी तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी。
पुलिस व्यवस्था को मजबूती क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार गंगवार ने कहा कि नई चौकी के निर्माण से पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूती मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.