औरैया में फाटक देर से खुलने से लगा लंबा जाम, दो ट्रेनें आउटर पर रुकीं
औरैया, जून 1 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम लगातार ट्रेनों के आवागमन के कारण फाटक देर से खुलने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब 25 मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि शाम के समय लगातार ट्रेनों के गुजरने के कारण रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर बाद जैसे ही फाटक खोला गया तो बाइक सवारों और अन्य वाहनों की भीड़ एक साथ क्रॉसिंग पार करने लगी, जिससे वहां अव्यवस्था फैल गई और जाम की स्थिति बन गई।
स्थिति बिगड़ने पर कार्रवाई इसी दौरान डाउन लाइन पर दूसरी ट्रेन आने का सिग्नल हो गया, लेकिन क्रॉसिंग पर भीड़ अधिक होने के कारण समय से फाटक बंद नहीं किया जा सका। इसके चलते गया-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस और अलीग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.