औरैया, जुलाई 1 -- कस्बे के मुख्य चौराहे पर मंगलवार को जाम के दौरान लगातार प्रेसर हॉर्न बजाने को लेकर ट्रक चालक और स्थानीय दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुख्य चौराहे पर लंबे समय तक जाम लगा हुआ था। इसी दौरान जाम में फंसा एक ट्रक चालक लगातार तेज आवाज में प्रेसर हॉर्न बजाता रहा, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने चालक से हॉर्न बंद करने और धैर्य रखने की अपील की। आरोप है कि इस बात पर चालक भड़क गया और दुकानदारों से अभद्रता करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई और लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही कुदरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को शांत क...