औरैया, सितम्बर 23 -- पॉलीटेक्निक एवं तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दूसरे सत्र के बाद चार सप्ताह और चौथे सत्र के बाद छह सप्ताह का औद्योगिक प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, मशीनों के संचालन और औद्योगिक सुरक्षा की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में बुधवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण और औद्योगिक इकाइयों का विवरण तैयार करने के संबंध में बैठक हुई। इसमें बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय पॉलीटेक्निक हैदरपुर सहित जिले के विभिन्न व्यावसायिक एवं तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण दिलाने पर चर्चा की गई।अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत तकनीकी शिक्षा प्...