औरैया, फरवरी 19 -- औरैया/अछल्दा, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के नीचे से निकली निचली गंग नहर में कार गिरने से भरथना के डालडा व्यापारी की पत्नी बेटे सहित मौत हो गई। तीनों दिबियापुर से रिश्तेदारी में सगाई समारोह से लौट रहे थे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में कार का पहिया पानी से बाहर दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हादसे का खुलासा हुआ। इटावा के भरथना निवासी डालडा कारोबारी 58 वर्षीय राजीव कुमार गुप्ता उनकी पत्नी 56 वर्षीय मधु गुप्ता और 27 वर्षीय पुत्र शुभम दिबियापुर से रिश्तेदारी में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने आए थे। रात में ही तीनों कार से भरथना लौट रहे थे। बुधवार देर रात करीब 12 बजे दिबियापुर से भरथना लौटते समय तुरुकपुर गांव के पास नहर रोड पर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। ग्रामीणों को सुबह पानी में टायर दिखा...