औरैया, जुलाई 24 -- दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट परीक्षा को लेकर चल रहे छात्रों के प्रोटेस्ट आंदोलन में जाने की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अंशू तिवारी को दिबियापुर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस नेता ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव शुक्रवार रात में समर्थकों के साथ दिल्ली जंतर मंतर जा रहे थे। इसकी सूचना दिबियापुर पुलिस को लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंशु तिवारी को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस से नोकझोक हुई लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय से जाने नहीं दिया। कांग्रेस महासचिव अंशु तिवारी ने कहा जंतर मंतर पर छात्र अहिंसात्मक आंदोलन कर रहे है सरकार उनके आंदोलन को कुचलना चाहती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने से पहले महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट लड़कियों तक कि पीटा गया। जब अन्य...