औरैया, जुलाई 1 -- दिबियापुर के रामगढ़ रोड पर स्थित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक छात्रा द्वारा खुद को आग लगाकर जान देने के मामले में नामित फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने घटना के लिए उकसाने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में ड्यूटी है। पता चला है कि एक आरोपी असेनी गांव का है, जबकि दूसरा आरोपी छात्रा का दूर का रिश्तेदार बताया जाता है जो दिबियापुर में ही बीएम कॉलेज के पास रहता है। पुलिस टीम में आरोपियों की तलाश में संभावित जगहों पर दबिश दी पर फरार आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बता दें कि सोमवार को छात्रा ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी गंभीर हालत में उसे पहले मेडिकल कॉलेज और फिर सफाई ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।...