औरैया में दामाद पर 14 वर्षीय साली को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप
औरैया, सितम्बर 22 -- सदर कोतवाली क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी को बाजार ले जाने के बहाने अगवा करने और दुष्कर्म करने का आरोप उसके जीजा पर लगा है। किशोरी के पिता का आरोप है कि दामाद ने उसे नशीली दवा खिलाकर बंधक बनाया। पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को बताया कि आठ अगस्त को कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र का रहने वाला उनका दामाद कालू घर आया था। वह वर्तमान में अजीतमल थाना क्षेत्र के डेरन चपटा गांव में रहता है। शाम करीब पांच बजे वह उनकी 14 वर्षीय बेटी को औरैया बाजार घुमाने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर ले गया।देर रात तक दोनों नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अगले दिन परिवार के लोग आरोपित के घर पहुंचे। वहां पता चला कि वह किशोरी के साथ डे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.