औरैया में दस साल में अस्पताल में नहीं दिखीं डॉ. मोनिका, शासन ने किया बर्खास्त
औरैया, मई 8 -- दिबियापुर, संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. मोनिका वर्मा को शासन ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रही थीं। उनकी बर्खास्तगी की जानकारी प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की। दिबियापुर सीएचसी में वर्ष 2014 से 2016 और फिर 2016 से 2021 तक अधीक्षक रहे डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि अपने पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने डॉ. मोनिका वर्मा को कभी अस्पताल में नहीं देखा। उन्होंने बताया कि संबंधित डॉक्टर की तैनाती उनके कार्यकाल से पहले की थी, लेकिन अस्पताल में उनकी मौजूदगी कभी दर्ज नहीं हुई।अस्पताल यह भी पढ़ें- UP में लापरवाह डॉक्टरों पर बड़ा ऐक्शन, 5 बर्खास्त, CMO की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.