औरैया, सितम्बर 23 -- डीएलएड प्रथम सत्र की परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को जिले के सात केंद्रों पर दोनों पालियों में 2763 परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र हल किया। पंजीकृत 3133 परीक्षार्थियों में 370 अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पहली पाली में हिंदी शिक्षण की परीक्षा कराई गई। इसमें सभी बैचों के कुल 1592 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 1407 उपस्थित और 185 अनुपस्थित रहे। नवीन बैच के 1380 परीक्षार्थियों में 1255 ने परीक्षा दी। वर्ष 2024 के पिछले प्रश्नपत्र वाले 193 परीक्षार्थियों में 140 और वर्ष 2023 के 15 में नौ उपस्थित रहे। वर्ष 2022 के पंजीकृत चारों परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।दूसरी यह भी पढ़ें- शासन स्तर से रखी जा रही डीएलएड परीक्षा पर नजर पाली में संस्कृत एवं उर्दू शिक्षण की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1...