औरैया में ट्रैक्टर की टक्कर से भांजी की मौत, मामा समेत दो घायल
औरैया, मई 21 -- सहार, संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र के पटना गांव के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार दो ट्रैक्टरों की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत हो गई, जबकि मामा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फफूंद थाना क्षेत्र के मड़ैया निवासी नीरज राजपूत अपनी बहन के घर कलुआपुर थाना तिर्वा से नौ वर्षीय भांजी रीतू को लेकर लौट रहे थे। उनके साथ कटरा फफूंद निवासी मंगल सिंह भी बाइक पर सवार थे। रात करीब नौ बजे पटना गांव के पास सामने से आ रहे दो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ओवरटेक करते हुए बाइक से भिड़ गए। हादसे में रीतू पुत्री कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज और मंगल सिंह के पैर टूट गए तथा उन्हें गंभीर चोटें आईं।सूचना पर सहार थाना प्रभारी रमेश सिंह, बेला थाना प्रभारी गंगादास गौतम और सहायल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.