औरैया में ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत में क्लीनर की मौत, चालक समेत दो घायल
औरैया, जुलाई 9 -- कोतवाली क्षेत्र में इटावा-औरैया नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में एक क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के अनुसार गुरुवार तड़के करीब 1:35 बजे ग्राम बाकरपुर के सामने राजस्थान नंबर के ट्रेलर और तेलंगाना नंबर के ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर में सवार क्लीनर 22 वर्षीय मोहित ठाकुर निवासी नौनी, थाना गजनेर, जनपद आगरा तथा ट्रक चालक रेमा रेड्डी और क्लीनर रामबाबू वाहन में फंस गए।
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से तीनों को बाहर निकलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.