औरैया, जून 6 -- फफूंद, संवाददाता। टैंक की सफाई का काम कर देर रात बाइक से घर लौट रहे एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला लोधियान निवासी 26 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र अशोक वाल्मीकि मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह क्षेत्र के गांव चिरैयापुर में एक टैंक की सफाई करने गया था। देर रात काम समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। बताया गया कि औरैया मार्ग पर सुक्खू के अड्डा गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गौरव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी...