औरैया, मार्च 30 -- बिधूना, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को ओडिशा में महापंचायत में शामिल होने से रोके जाने और हिरासत में लिए जाने के बाद किसानों में आक्रोश फैल गया है। इसके चलते सोमवार रात बिधूना पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए भाकियू (टिकैत गुट) के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत को उनके घर पर नजरबंद कर दिया। पुलिस का मानना है कि संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम एहतियातन उठाया गया है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। इधर, नजरबंदी पर विपिन राजपूत ने ओडिशा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत किसानों की आवाज उठाने महापंचायत में जा रहे थे, लेकिन उन्हें जबरन रोका गया।उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और देशभर के किसान इसके विरोध में लामबंद ह...