औरैया में जसवंतपुर में किया गया जानवर का शिकार
औरैया, मई 30 -- अयाना। थाना क्षेत्र के जसवंतपुर के ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर को वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर गांव के बाहर ऊसर में जंगली सूअर के शिकार की सूचना दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले शिकार करने वाले युवक भाग निकले। टीम ने जानवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जसवंतपुर के ग्रामीणों ने दोपहर में मुरादगंज- अयाना मार्ग से कुछ दूरी पर ऊसर जमीन में कुछ लोगों को जानवर को जलाते हुए देख वन विभाग के अधिकारियों को जंगली सूअर का शिकार किए जाने की सूचना दी। जानकारी पर वन दरोगा अभिषेक मिश्रा, पवन कुमार, वन रक्षक रूबी टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले शिकार करने वाले युवक जानवर का शव पड़ा छोड़कर भाग निकले। वन दरोगा अभिषेक मिश्रा ने बताया कि शव को जला दिए जाने से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि जानवर जंगली है या प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.