औरैया, मई 30 -- अयाना। थाना क्षेत्र के जसवंतपुर के ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर को वन विभाग के अ​धिकारियों को फोन कर गांव के बाहर ऊसर में जंगली सूअर के ​शिकार की सूचना दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ​शिकार करने वाले युवक भाग निकले। टीम ने जानवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जसवंतपुर के ग्रामीणों ने दोपहर में मुरादगंज- अयाना मार्ग से कुछ दूरी पर ऊसर जमीन में कुछ लोगों को जानवर को जलाते हुए देख वन ​विभाग के ​अ​धिकारियों को जंगली सूअर का ​शिकार किए जाने की सूचना दी। जानकारी पर वन दरोगा अ​भिषेक मिश्रा, पवन कुमार, वन रक्षक रूबी टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले ​शिकार करने वाले युवक जानवर का शव पड़ा छोड़कर भाग निकले। वन दरोगा अ​भिषेक मिश्रा ने बताया कि शव को जला दिए जाने से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि जानवर जंगली है या प...