औरैया में जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब बना चैंपियन, फाइनल में निवाड़ी को 34 रन से हराया
औरैया, जून 29 -- क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में आयोजित जगन्नाथ क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। खिताबी मुकाबले में जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निवाड़ी टीम को 34 रन से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ 13 जून को हुआ था, जिसमें क्षेत्र की 33 टीमों ने भाग लिया। 29 जून को खेले गए फाइनल मुकाबले में जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 159 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
फाइनल मुकाबले का परिणाम 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निवाड़ी टीम ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन जगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.