औरैया में जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने निकाला शांतिमार्च
औरैया, जुलाई 23 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को औरैया में छात्र हित संगठन के बैनर तले छात्रों ने शांतिमार्च निकालकर विरोध जताया। संगठन के संरक्षक गौरव मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों ने काली पट्टी बांधकर शहीद पार्क से सुभाष चौराहे तक मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो" और "छात्र हितों का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़कों पर" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर बैठे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए。 यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के खिलाफ िनकाला मार्च, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.