औरैया में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाचार्य पर मुकदमा
औरैया, अप्रैल 1 -- अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने बताया कि छात्रा बुधवार को रोज की तरह स्कूल गई थी। आरोप है कि विद्यालय में ही प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने उसके साथ छेड़खानी की। घर लौटने पर छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.