औरैया में चेन पुलिंग से 13-बी रेलवे फाटक पर रुकी इंटरसिटी, लगा लंबा जाम
औरैया, अगस्त 5 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बुधवार शाम एक यात्री द्वारा की गई चेन पुलिंग के कारण इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13-बी रेलवे फाटक के बीचोंबीच रुक गई। ट्रेन के फाटक पर खड़े हो जाने से अछल्दा-बिधूना मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को करीब सात मिनट तक जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान पीछे से आ रही पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस को भी आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:53 बजे कानपुर से इटावा की ओर जा रही इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। अचानक ट्रेन रुकते ही एक यात्री को कोच से उतरने का प्रयास करते देखा गया। ट्रेन में तैनात जीआरपी के जवान ने तत्काल उसे पकड़ लिया और दोबारा कोच में बैठा दिया。 यह भी पढ़ें- महाबोधि एक्सप्रेस से टकराए दो जानवर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.