औरैया में चेन पुलिंग से पांच मिनट रुकी गोमती एक्सप्रेस
औरैया, मई 11 -- अछल्दा, संवाददाता।दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार सुबह गोमती एक्सप्रेस में चेन पुलिंग होने से ट्रेन करीब पांच मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में हलचल मच गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार कानपुर से इटावा की ओर जा रही 12419 गोमती एक्सप्रेस को पाता और अछल्दा स्टेशन के बीच खंभा संख्या 1110/16 के पास सुबह करीब 9:25 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चेन पुलिंग कर रोक दिया।चेन पुलिंग होते ही लोको पायलट ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को सुरक्षित तरीके से ट्रैक पर खड़ा कर दिया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने तकनीकी जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर अधेड़ की हुई मौत, आधे घंटे खड़ी रही पंजाब मेल जांच के दौरान हॉस पाइप जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। करीब पांच मिनट बाद सुबह 9:30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.