औरैया में चेन पुलिंग से पांच मिनट रुकी कोटा-पटना एक्सप्रेस
औरैया, जुलाई 20 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रविवार तड़के अज्ञात व्यक्ति द्वारा इमरजेंसी चेन पुलिंग किए जाने से 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस करीब पांच मिनट तक बीच ट्रैक पर खड़ी रही। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई, हालांकि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कोटा से पटना जा रही 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब 3:26 बजे अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 1110/5 के पास पहुंची थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने इमरजेंसी चेन खींच दी। चेन पुलिंग से ब्रेक पाइप का दबाव कम होने पर ट्रेन बीच ट्रैक पर रुक गई।सूचना पर लोको पायलट ने आवश्यक तकनीकी जांच की। ब्रेक होज पाइप को दोबारा जोड़ने और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के बाद ट्रेन को सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.