औरैया, अप्रैल 22 -- एरवा कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। परिवार के ही चाचा और भाई ने एक मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। यह वारदात तब हुई जब बच्ची घर में टीवी देख रही थी। इसी दौरान दोनों ने उसके साथ गलत हरकत की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता ने हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी बीनेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों चाचा और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...