औरैया में चाकू हमले में पिता-पुत्री घायल, आरोपित समेत कई लोग चोटिल
औरैया, मई 16 -- बेला, संवाददाता। बेला थाना क्षेत्र के ग्राम हरदू में शनिवार सुबह हुए विवाद के दौरान चाकू चलने से पिता-पुत्री घायल हो गए। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों की पिटाई में आरोपित युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार जवाहर नगर बिधूना निवासी अवधेश अग्निहोत्री (27) पुत्र बृजेंद्र शरण शनिवार सुबह करीब पांच बजे साइकिल से ग्राम हरदू पहुंचा और एक घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि घर के मालिक दिनेश यादव ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई।
घटना का विवरण आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अवधेश ने दिनेश यादव पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी खुशी और पत्नी नीलम यादव को भी चोटें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.