औरैया में चकबंदी की जमीन पर कब्जा मिलने के बाद भड़का विवाद, चार पर मुकदमा दर्ज
औरैया, जून 13 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम देईपुर में चकबंदी की जमीन पर कब्जा मिलने के बाद विवाद हो गया। खेत की जुताई के दौरान हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम देईपुर निवासी विकास कुमार पुत्र सरल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग की टीम ने चकबंदी में आवंटित खेत की पैमाइश कराकर उन्हें कब्जा दिलाया था। आरोप है कि शाम के समय वह अपने खेत की जुताई करा रहे थे, तभी गांव के ही अखिलेश कुमार पुत्र तिलक सिंह तथा शिवम, संजीव और हिमांशु पुत्रगण अखिलेश कुमार मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- खाद लेने जा रहे युवक को पीटाघटनास्थल पर मारपीट पीड़ित के अनुसार जमीन को लेकर पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.