औरैया, मार्च 26 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर (रजपुरा) में घर के निर्माण को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कुछ लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम निवासी अनुरुद्ध सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम वह अपने घर पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान शौचालय तोड़ने और छज्जा डालने को लेकर गांव के ही तीन नामजद लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।पीड़ित को बचाने पहुंची उनकी भतीजी पल्लो और रिश्तेदार रवि गुर्जर को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। मारपीट में पल्लो के पेट में चोट आई, जबकि अनुरुद्ध सिंह और रवि गुर्जर के सिर व हाथ की उंगली में चोटें आई हैं। पीड़...