औरैया, मार्च 21 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अटसू स्थित अस्थायी गोशाला में कुछ लोगों द्वारा घुसकर कर्मचारियों से अभद्रता और मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 19 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12:10 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि कुछ लोग गोशाला की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुस आए और वहां मौजूद केयरटेकर व अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए 25 मार्च को दोबारा आकर धरना-प्रदर्शन और हंगामा करने की चेतावनी भी दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस करीब 20 मिनट में मौके पर पहुंची, लेकिन समझाने के दौरान भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया। बाद में काफी समझाने के बाद वे चले गए, लेकिन जाते-जाते फिर से उपद्रव की धमकी दे गए। इस संबंध में नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.