औरैया, मई 7 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, हीट वेव से बचाव और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि गर्मी को देखते हुए गोशालाओं में टीन शेड पर बोरे या ग्रीन मैट लगवाए जाएं, ताकि गोवंशों को गर्मी से राहत मिल सके। साथ ही उनके पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था भी हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

गोशालाओं में भूसे की उपलब्धता उन्होंने गोशालाओं में भूसे की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विकासखंड स्तर पर भूसा खरीद की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाए और जरूरत के अनुसार भूसे का भंडारण कराया जाए।

गौचर भूमि और वृक्षारोपण डीएम ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र के संभ्रांत ...