औरैया, मार्च 18 -- दिबियापुर,संवाददाता। दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कमी के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और खाली गैस सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेष रूप से घरेलू महिलाओं को रोजमर्रा की जिंदगी में आ रही समस्याओं को उजागर करना था। महिलाओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं गैस सिलेंडर की किल्लत ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।धरने के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी...