औरैया, नवम्बर 30 -- कस्बा अटसू में एक गेस्ट हाउस में डीजे पर मनपसंद गाना बजवाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि डीजे कर्मचारियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले अजीतमल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम लड़ैयापुर मूढ़ी निवासी धीरज सिंह का 32 वर्षीय पुत्र विनय प्रताप अपने रिश्तेदारों के यहां बीसलपुर में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में अटसू स्थित सरोजिनी गेस्ट हाउस में कार्यक्रम चल रहा था। जहां डीजे पर नाच-गाना भी हो रहा था। इसी दौरान विनय प्रताप ने डीजे संचालक से अपने मनपसंद गाने को बजाने की मांग की। डीजे कर्मचारियों ने गाना बजाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बात बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई। आरोप है कि डीजे से जुड़े कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.