औरैया, मार्च 30 -- औरैया, संवाददाता। सदर उपजिलाधिकारी ने सोमवार को विभिन्न गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम मिर्जापुर, दयालपुर तथा आवास विकास कॉलोनी स्थित गोशालाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने गोशालाओं में पशुओं के लिए चारा और स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी, ताकि पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने संचालकों से कहा कि गोशालाओं में नियमित रूप से सफाई कराई जाए और पशुओं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.