औरैया, फरवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। कन्नौज में मोबाइल टॉवर से कूदकर युवक की मौत के बाद जिले में टॉवरों की सुरक्षा को लेकर हकीकत चौंकाने वाली सामने आई है। सहार और भाग्यनगर क्षेत्र के कई गांवों में लगे मोबाइल टॉवर बिना पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के खुले पड़े हैं। न जालीदार फेंसिंग, न सीसीटीवी और न ही सुरक्षाकर्मी। ऐसे में कोई भी व्यक्ति आसानी से परिसर में पहुंच सकता है। सहार क्षेत्र के गोपालपुर गांव में लगे टॉवर के चारों ओर मात्र चार फीट ऊंची दीवार है, जबकि जालीदार फेंसिंग नहीं है। गेट तो लगा है, लेकिन मौके पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं मिला। और न ही उसके बैठने या रहने की व्यवस्था दिखी। परिसर में रोशनी के लिए बल्ब लगे हैं, पर सीसीटीवी कैमरे और अलार्म सिस्टम नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि टॉवर की नियमित जांच कब हुई, इसकी जानकारी भी किसी को नहीं ह...