औरैया, मई 9 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली गेट के बाहर दिनदहाड़े एक युवक की डंडों और बेल्टों से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में तीन से चार युवक एक युवक को पीटते हुए कोतवाली परिसर की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वायरल वीडियो में हमलावर युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि घटना के दौरान कोतवाली गेट के पास पुलिस वाहन भी खड़ा दिखाई दे रहा है, लेकिन बावजूद इसके मौके पर तत्काल हस्तक्षेप होता नहीं दिखा। दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। मामले को गंभी...