औरैया में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी पर प्रशासन की छापेमारी, चार संस्थान सील
औरैया, जून 23 -- औरैया। लखनऊ में हाल ही में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद प्रशासन ने औरैया शहर में संचालित कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरी की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को तिलक नगर मोहल्ले में उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में लाइसेंस तथा अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया राजकुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जांच टीम ने संस्थानों में वैध लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग एवं अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- बेसमेंट में चलती मिली तीन लाइब्रेरी,बंद कराने का फरमानजांच विवरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.